भिलाई निगम क्षेत्र में शौचालयों की सेक्शन यूनिट से हो रही सफाई
त्वरित ख़बरें - सफाई मित्रों को स्वच्छता के आधुनिकीकरण पर मिली जानकारी

भिलाईनगर/ स्वच्छता के आधुनिकीकरण और सुरक्षा मापदंडो के अनुरूप सफाई कार्यो को लेकर भिलाई निगम के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें सफाई कर्मी शामिल हुए और स्वच्छता के क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले नई मशीने और आधुनिकीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त किए। सफाई के दौरान धूल, कीचड़ व अन्य समस्याओं से निपटने के तरीको को बताया गया। दिल्ली से आए हुए विशेषज्ञों ने सफाई कर्मी को संसाधनों को बेहतर उपयोग करने के साथ उनके सुरक्षा और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिए। भिलाई निगम क्षेत्र में शौचालयों की सफाई पूर्णतः मशीनों के द्वारा किया जाता है जिसकी सराहना भी की गई।

निगम क्षेत्र में सफाई कार्यो को अंजाम देने वाले सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सफाई कार्य में मशीनों के आधुनिकीकरण के साथ कार्य, सफाई कर्मी को मिलने वाली सुविधाओं जैसे विभिन्न विषयों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से निगम के सभागार में आयोजित कार्यशाला में भिलाई निगम के सभी जोन से सफाई कर्मचारी शामिल हुए और सफाई कार्य से संबंधित नए आयामों की जानकारी लिए। दिल्ली से आए हुए नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के विशेषज्ञों ने बताया कि सेप्टिक टैंक और सीवर लाइनो की सफाई मैनुअल तरीके से नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यहां से कई तरह के खतरनाक गैस निकलती है जिससे हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। शौचालयों सेप्टिक टैंक की सफाई पूर्ण मशीन आधारित किया जाना चाहिए। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि भिलाई निगम प्रशासन में 6 नग सेक्शन कम यूनिट है जिसके माध्यम से शौचालय, सेप्टिक टैंक सफाई की मांग आने पर सफाई पूर्णतः मशीनो द्वारा किया जाता है जिसका टीम ने सराहना भी किए। विशेषज्ञों ने बताया कि सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मचारी अनिवार्य रूप मास्क लगाए जिससे सड़कों से धूल हटाते समय धूल, नालियों की सफाई के दौरान आने वाली गंध के प्रभाव से बचा जा सके। इसके अलावा सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को दी जानी वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी एवं उनके आश्रितो को आर्थिक मजबूती देने लोन प्रदान किया जाता है जिसके बारे में जानकारी दिए। सफाई कर्मी लोन को कैसे प्राप्त कर सकते है, उसके लिए वांछनीय दस्तावेज व शर्तो के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। कार्यशाला में वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह, पीएमयू हरिश ठाकुर, अभिनव ठाकने, शुभम पाटनी, हेमंत सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations