भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर में बीते दिन एक फैक्ट्री के पीछे एक युवक की लाश खून से सनी मिली, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। जानकारी के मुताबिक मृतक जितेन्द्र गायकवाड नारधा का निवासी था और अपने दो साथियों के साथ जामुल में मोबाइल खरीदने आया हुआ था | यहं उसके परिचित जितेन्द्र वर्मा ढौर निवासी और उसके दो दोस्तों से उसकी मुलाकात हुई | जिसके बाद जितेन्द्र ने नरेंद्र को शराब पार्टी करने की बात कही और नरेंद्र और उसके दो दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पहुंचे थे, जहां आपसी विवाद में जितेन्द्र और उसके ही दोस्तों ने पत्थर से हमला किया और नरेंद्र और दोस्तों की पिटाई कर दी जिसमे नरेंद्र काफी घायल हो गया | घटना के बाद आरोपी जितेन्द्र भागते वक्त एक दलदली नाले में गिर गया और बेसुध हालत में पाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी सिटी, सीएसपी और थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायल नरेंद्र को सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है| हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है |
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations