भिलाई ब्रेकिंग : पुलिस ने नकली जर्दायुक्त गुटका फैक्ट्री में बड़ी कार्यवाही की 85 बोरा गुटका, मशीनें जब्त,10 लोग गिरफ्तार.....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

भिलाई ब्रेकिंग : पुलिस ने नकली जर्दायुक्त गुटका फैक्ट्री में बड़ी कार्यवाही की 85 बोरा गुटका, मशीनें जब्त,10 लोग गिरफ्तार.....

भिलाई, दुर्ग पुलिस ने एक संगठित और अवैध गुटखा निर्माण के नेटवर्क पर बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार की तड़के छापेमारी में पुलिस ने भी भलाई के उम्दा इलाके में एक फैक्टरी पर कार्यवाही की जहां नकली जर्दायुक्त गुटखा तैयार किया जा रहा था। इस ऑपरेशन के में पुलिस ने 85 बोर गुटखा और गुटका निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन जप्त की इसके साथ ही 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्यवाही दुर्ग के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने के निर्देश पर की गई। जिन्होंने लगातार मिल रहे जानकारी और गुप्त सूत्रों की मदद से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

छापेमारी की पृष्ठभूमि और गुप्त सूचना:

छावनी के सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्हें कई दिनों से उमदा क्षेत्र में चल रही इस अवैध गुटखा फैक्ट्री लंबे समय से नकली  जर्दा मिक्स गुटखा बना रही थी,जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। पुलिस ने इस सूचना की पुष्टि करने के अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया था और समय आने पर कार्रवाई की योजना बनाई।

गुरुवार रात को जुए की कार्रवाई के बाद पुलिस को एक टिप मिली  कि भोर के समय 3 से 4 बजे के बीच गुटखा से भारी एक गाड़ी भिलाई की और आएगी सीसी हरीश पाटिल ने इसकी सूचना दुर्ग के एसपी जितेन्द्र शुक्ला को दी थी। इसके बाद दुर्ग एसपी ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस की योजनाबद्ध कारवाई:

जामुन थाना प्रभारी कपिल देव पांडे छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर और कुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज की टीम ने मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दिया। पुलिस की टीम रात 3:00 बजे उमदा क्षेत्र में पहुंची और जैसे ही ट्रक (CG 07 BK 5038) गुटखा लेकर आता हुआ दिखा, उसे रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 60 बोर पानराज ब्रांड का जर्दायुक्त गुटखा मिला।

फैक्ट्री में पकड़े गए अपराधी और अन्य साजिशें:

ट्रक चालक से पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर सीधे गुटखा फैक्ट्री तक पहुंची। इस दौरान आरोपियों को छापेमारी की भनक लग गई थी।और वह गुटखा बनाने वाली मशीन को एक लोडर (CG- 07 5338) में लातकर भागने की तैयारी में थे। हालांकि पुलिस ने मस्तैनी दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री के अंदर से 25 बोर और गुटखा और वहां काम करने कर रहे मजदूरों को भी हिरासत में ले लिया गया। सभी आरोपियों को पुरानी भिलाई थाना ले जाया गया जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य आरोपी और अन्य फरार साथी: 

पुलिस ने इस छापेमारी में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के दौरान पाया कि नकली जर्दायुक्त गुटखा बनाने के इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी साजिद खान है।फिलहाल फरार है लेकिन पुलिस उसकी जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इसके साथ ही इस रॉकेट में उसका एक साथी पंडा नाम का व्यक्ति भी शामिल है,जो उड़ीसा का निवासी है पंडा गुटखे की डिलीवरी का काम करता था। पुलिस पंडा की भी तलाश कर रही है। और उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस छापेमारी में भिलाई और दुर्ग में चल रहे अवैध गुटखा उद्योग पर कड़ी चोट की है। पुलिस की कार्यवाही से न केवल अवैध व्यापार पर लगाम लगेगी बल्कि शहर में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नकली गुटका के वितरण को भी रोका जा सकेगा। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क के अन्य जुड़े लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations