भिलाई ब्रेकिंग : भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा, फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने भाजपा नेता की बेटी को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई मौत......
भिलाई 3 आज सुबह साढ़े 11बजे एक दुखद घटना में भिलाई - 3 के फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई ।यह हादसा बिजली कालोनी के पहले गेट के पास हुआ।
मृतका मीनाक्षी वर्मा 20 वर्ष भिलाई चरोदा नगर निगम में भाजपा पार्षद और नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा की बेटी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी मोटरसाइकिल चालक को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, मीनाक्षी वर्मा अपनी कोचिंग क्लास से लौट रही थी वह चरोदा की ओर से आकर आटो से भिलाई -3 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शास्त्री अस्पताल सुपेला मरच्यूरी भेज दिया। मृतका मीनाक्षी वर्मा के पिता राम खिलावन वर्मा भिलाई चरोदा नगर निगम में भाजपा से दो बार पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष हैं।
मीनाक्षी चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। इस दर्दनाक घटना की खबर सुनकर महापौर निर्मला कोरे सहित पक्ष और संगठन के सदस्य पोस्टमार्टम के दौरान मर्करी में उपस्थित रहे मीनाक्षी की आंख में मौत में पूरे इलाके को शक में डूबा दिया है।
पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। और आरोपी मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ जारी है प्रारंभिक जांच के अनुसार मोटरसाइकिल की गति अत्यधिक तेज थी जो दुर्घटना का मुख्य कारण बनी पुलिस से भी जांच कर रही है कि क्या चालक ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था आरोपी पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Facebook Conversations