राजनांदगांव| युवा सिंधु समिति द्वारा चौखडिय़ा पारा स्थित झूलेलाल मंदिर में प्रतिमाह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को झूलेलाल की महा आरती एवं सत्संग रखा जाता है। इस बार यह कार्यक्रम दिनांक 1 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया। रात्रि कालीन 8 से 10 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार की प्रखर वक्ता मीता ठक्कर द्वारा मद् भागवत गीता के बारे में मर्म स्पर्शी उद्बोधन दिया गया। युगों पहले कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान कृष्ण के मुख से युद्ध से भागने को तत्पर मोह ग्रस्त अर्जुन को युद्ध के मैदान में सुनाया गया दिव्य ज्ञान, भगवान के मुख से गया यह दिव्या गीत, आज वर्तमान समय के परिपेक्ष में भी कितना प्रासंगिक है यह प्रतिपादित करने का एक सार्थक प्रयास किया गया। कुरुक्षेत्र के मैदान के उस महा समर को जीवन संघर्ष के साथ जोडक़र हर एक व्यक्ति को भगवान को अपना साझेदार बनाने के लिए आवाहित किया गया। इस माध्यम से जन-जन को और खासकर युवा पीढ़ी को जीवन के प्रति अपने अभीगम को बदलकर एक सकारात्मक रूप अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिमा शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूज्य पंचायत के अध्यक्ष ब्रह्मानंद बजाज जी, संरक्षक लोक चंद लहरवानी जी, मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता अशोक पंजवानी युवा समिति के अध्यक्ष तरुण आहूजा एवं उपाध्यक्ष जय पंजवानी ने विशेष रूप से अपनी गरिमा मय उपस्थिति दी। सहयोगी के रूप में गायत्री परिवार के वरिष्ट कार्यकर्ता दीपा ठक्कर एवं गायत्री विद्यापिठ के ओमवती दीदी उपस्थित रही जिन्होंने कार्यक्रम के प्रारंभ में सुंदर भजन सुनाया।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations