भारतीय किसान संघ की दुर्ग जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के पद पर लोकेन्द्र बंछोर, उपाध्यक्ष मुकेश हरमुख, जिला मंत्री अशोक हरमुख, दो सहमंत्री केदारनाथ चंद्राकर, युवराज पटेल एवं कोषाध्यक्ष पूनीतराम कुर्रे को बनाया गया तथा सभी मिलाकर 21 लोगों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्वाचन के अवसर पर किसान संघ के संगठन मंत्री तुलाराम ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की रिति निति से अवगत कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भारतीय किसान संघ मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर कार्य करता है पहला संगठनात्मक, दूसरा रचनात्मक एवं तीसरा आंदोलनात्मक।
इसके पश्चात् भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ बिशाल चंद्राकर ने किसान संघ की प्रकृति के विषय पर बताते हुए कहा की भारतीय किसान संघ अराजनैतिक संगठन है एवं हम सभी को इस बात का ध्यान रखते हुए संगठन में कार्य करना चाहिए।
निर्वाचन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष टेकेंद्र चंद्राकर, महामंत्री नवीन शेष, कोषाध्यक्ष गजानन दिग्रसकर प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य अनील गौतम एवं मानव देशमुख, भागवत राम पटेल, नंदलाल वर्मा, प्रवीण साहू, आदि उपस्थित रहे।

Facebook Conversations