भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प  :
त्वरित खबरे :

15 मई 2023

रायपुर। मंदिर हसौद इलाके के गोढ़ी में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक गौठान की फोटो खींचने और वीडियो लेने को लेकर विवाद हुआ है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव उसी गौठान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

दरअसल, गौठान का निरीक्षण करने BJP नेता पहुंचे हुए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संग़ठन महामंत्री ओपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गौठान गए हैं. 20 मई से BJP गौठान पर आंदोलन करेगी, जिसके लिए निरीक्षण करने पहुंचे हैं.

BJP के कार्यकर्ता को चोट आई

वहीं BJP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मारपीट हुई है. BJP के कार्यकर्ता को चोट आई है.

वहीं इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं ने गौठान के चारों तरफ अपनी पार्टी का झंडा लगाया. मना करने पर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. BJP कार्यकर्ताओं ने गोढ़ी गांव के सरपंच के साथ धक्कामुक्की की.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations