भाजपा गरीब, किसान, महिलाओ व युवाओं के हित में करती है कार्य : गीता घासी साहू
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव गरीब किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं किसानों एवं बेरोजगारों की चिंता करती है, तथा भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग को लेकर चलने का है, उक्त बाते राजनांदगांव  जिला पंचायत अध्यक्ष  गीता घासी साहू ने प्रेस विज्ञिप्त जारी करते हुए कही।  साहू  ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबको साथ लेकर चलने की निति के कारण आज भारत की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला है यह भाजपा में ही संभव है, अध्यक्ष गीता साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति से प्रभावित होकर मतदाता अब उन्हें फिर एक बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को भाजपा ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है वे छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में दिन-रात काम कर रहे हैं। राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने भाजपा के संस्थापक सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दी, उन्हें महामहिम राष्ट्रपति  द्रौपदी   मुर्मू ने उनके निवास में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations