सुपेला पुलिस ने शनिवार देर रात बालाघाट निवासी विनीता रामटेके की शिकायत पर उसके पति क्षितिज, जेठ निमिश कुमार, सास सुजाता और ससुर कालुदास रामटेके निवासी विवेकानंद कॉलोनी जुनवानी के खिलाफ धारा 377, 354, 498ए, 294, 506, 34 और दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 में हुई थी। शादी के वक्त उसके मायके वालों ने ढाई लाख कैश समेत जेवर और बाकी समान ससुराल वालों को दिया था। शादी के तीन महीने बाद पति और ससुराल वाले उसे फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति उसे मायके से व्यवसाय करने के लिए 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करते थे। इसमें पति के साथ ही उसके परिजन भी शामिल थे। 3 अक्टूबर 2021 को अकेला पाकर जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उस घटना के बाद उसने थाने में शिकायत की। पीड़िता ने घटना के बाद उन पर कार्रवाई की मांग की। सुपेला पुलिस के मुताबिक बालाघाट पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद केस डायरी भेज दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ होगी।

Facebook Conversations