भिलाई : रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. मार्केटिंग हेड / सेवा परमो धर्मा द्वारा देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती पर सेवा परमो धर्मा समिति के द्वारा समरसता दिवस के रुप में सिविक सेंटर रथ पार्क में डॉ भीमराव अम्बेडकर की चलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर नमन कर बाबा साहेब समता मूलक विचार धाराओं को आत्मसात किया गया इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल जी द्वारा बताया गया कि देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है।
उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था। नेहरू जी से उनसे इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे।
देश में छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी उन्हीं के चिन्हों पर चलते हुए अटल जी प्रशासन आम लोगों की पहुंच तक हो इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। इस अवसर पर सेवा परमो धर्मा भिलाई के युवा साथी उपस्थित थे।

Facebook Conversations