राजनांदगांव 05 नवम्बर। नगर पालिक निगम के नवागत आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने आज अपरान्ह में पदभार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि छ.ग.शासन सामान्य प्रशासन विभाग,महानदी भवन मंत्रालय रायपुर के आदेश क्रं. एफ-1/52/2024/एक/4 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 28 अक्टूबर 2024 द्वारा अतुल विश्वकर्मा (राप्रसे, पी-2016) संयुक्त कलेक्टर, राजनांदगांव को आयुक्त,नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पद पर अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में विश्वकर्मा ने आज अपरान्ह 12 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच कर आयुक्त अभिषेक गुप्ता से पदभार ग्रहण किया एवं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि पारिवारिक माहोल में मिलजूल कर राजनांदगांव के विकास के लिये कार्य करना है।

Facebook Conversations