अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को दी चेतावनी, कहा- पुतिन सत्ता में रहने के हकदार नहीं, रूस ने दिया यह जवाब
त्वरित ख़बरें - पोलैंड में चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जो बाइडेन ने 30 मिनट के जोशीले भाषण में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ताबड़तोड़ हमला किया। हालांकि अमेरिका के लिए वापसी उड़ान से पहले ही व्हाइट हाउस की भी प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें बाइडेन के बयान पर स्पष्टीकरण दिया है।

त्वरित ख़बरें - रेपोर्टिंग मोनीश 

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के 31 दिन पूरे होने के बीच पोलैंड (Poland) दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यह शख्स (व्लादिमीर पुतिन) सत्ता में रहने के लिए हकदार नहीं है। उन्होंने अपने जोशीले भाषण के अंत में मास्को (Moscow) में शासन परिवर्तन (Regime Change) के लिए चौंकाने वाला आह्वान भी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर रूस की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 मिनट के इस भाषण में जो बाइडेन ने कहा कि रूस अगर नाटो देशों के एक इंच क्षेत्र पर भी आक्रामण करेगा तो पुतिन को इसका खामियाजा भुगतना होगा। जो बाइडेन के बयान पर रूसी राष्ट्रपति हाउस क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पुतिन को जनता ने राष्ट्रपति बनाया है। बाइडेन यह तय नहीं कर सकते कि पुतिन कब तक सत्ता में रहेंगे। बिडेन का उद्देश्य लग रहा है कि अमेरिकी युद्ध के उद्देश्यों का विस्तार करना चाहते हैं। ऐसे बयानों से बचना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर रूस और अमेरिका के बीच संबंध पर और ज्यादा गहर असर होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations