अज्ञात युवक का शव मिला : शव का पंचनामा कर शव को मरच्यूरी भेज दिया गया है,
त्वरित खबरे

भिलाई १९ अप्रैल 

पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत देवबलौदा के मैदान में सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर शव को मरच्यूरी भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि देवबलौदा के मैदान में सुबह-सुबह लोग घूमने निकले थे। उसी दौरान एक युवक जमीन पर लेटा दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान लोगों को लगा कि युवक नशे की अवस्था में है और वह मैदान में ही सो गया होगा। इसके चलते ध्यान नहीं दिया।

लेकिन काफी समय बाद भी वह उठा नहीं तो, आसपास के लोगों ने देखा तो वह मृत अवस्था में लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की तलाशी में उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations