राजनांदगांव. नगर निगम द्वारा विगत दिनों से चल रहे निर्माणाधीन अधूरे सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को पूर्ण करने के संबंध में दिनांक 28 सितम्बर को डॉ. रमन सिंह विधायक राजनंादगांव को उनके निवास पर पत्र प्रेषित किया गया है। अधूरे ट्रीटमेंट प्लांट को राजनांदगांव की जनता मंशानुसार पूर्ण करना आवश्यक हो गया है ताकि गंदा पानी साफ होकर बूढ़ासागर में प्रवेश करें। उक्त संदर्भ में डॉ. रमन सिंह द्वारा प्लांट को पूर्ण कराने हेतु सहमति दी गई। पत्र ग्रहण कर आश्वासन दिया गया। उपस्थित क्षेत्रीय पूर्व पार्षद, जनहित मोर्चा के अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन लाला देबू, घनश्याम वैष्णव, धनराज सोनी, डीसी श्रीवास्तव, योगेश सोनी, मनोज यादव, संतोष धीवर, प्रिंस अविराज, अशोक देवांगन, मनोज साहू, कृष्ण मोहन तथा जनहित मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मोर्चा के सचिव नागेश श्रीवास्तव ने दी।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations