अभिनंदन गैलेक्सी के बाजू अवैध प्लाटिंंग करने वाले माफियाओं के खिलाफ तत्काल एफआईजार दर्ज करवाएं आयुक्त - ओस्तवाल
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर की जन-जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल एक पत्र के माध्यम् से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संचालक छ.ग. नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के कलेक्टर/प्रशासक नगर निगम एवं निगम आयुक्त से अनुरोध है कि जिस तरह सेे अभिनंदन गैलेक्सी कालोनी विकास की अनुमति जो इन्दिरा नगर वार्ड में ५ वर्ष पहले दी गई है और उसकी आड़ में उस क्षेत्र के आजू बाजू जो लगभग २५ एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं का जो तांडव भाजपा सरकार की आँख के नीचे और नगर निगम के भवन अधिकारी यू के रामटेके और भवन विभाग के पटवारियों की मिली भगत के चलते नोटिसो की आड़ में जो शासन को करोड़ों रूपयों की वित्तीय हानि पहुंचाई जा रही है ? और अवैध प्लाटिंग को नियमितिकरण करने का जो खेल भवन अधिकारी यू के रामटेके के संरक्षण में जो अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं का जो साहस बढ़ रहा है उससे नगर निगम की छबि आम जनता के सामने पूरी तरह खराब हो रही है और अब जब छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पूरे प्रदेश में महापौर के अधिकारो को निरस्त करते हुए प्रशासक के रूप में जिले के कलेक्टर को नियुक्त कर दिया गया है तो अब नेताओं की दुकानदारी तो बंद हो चुकी है इसलिए जिले के कलेक्टर एवं निगम के प्रशासक संजय अग्रवाल से अनुरोध है कि निगम आयुक्त को इस अवैध प्लॉटिंग के मामले में तत्काल ७ दिवस के अंदर जाँच करवाकर कार्यवाही करने एवं शासन के नियमानुसार अवैध प्लॉटिंग करने वाले भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए और उनके कालोनाइजर लाइसेंस को निरस्त किया जाए एवं इस मामले में निगम के जो भी अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत है उसका भी खुलासा किया जाए और यदि ७ दिवस के अंदर आपके द्वारा कोई कार्यवाही नही होती दिखी तो मुझे जनहित में इस मामले को लेकर मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखने मजबूर होना पड़ेगा कि भाजपा की सरकार डबल इंजन की आने के बाद जिस तरह से भूमाफिया निगम के अधिकारियों की कोई परवाह नही करते हुए पैसों के दम पर जो खेल कर रहे हैं? उससे भाजपा सरकार की पोल आये दिन समाचार पत्रो के माध्यम् से खुल रही है जिससे आमजनता को यह समझ में आ गया है कि भ्रष्टाचार की बड़ी-बड़ी बात करने वाले भाजपा के नेता अब बिल में छुपके अपनी रोटी सेंकने का काम कर रहें है?

YOUR REACTION?

Facebook Conversations