अब तो बदल ही जाएगी नगर की सूरत! पहली बार हुई रिकॉर्ड तोड़ टैक्स वसूली,एक ही दिन में 30 लाख की वसूली:
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

नगर निगम की टैक्स वसूली आमदनी को दोगुना करने एक अच्छी टीम का निर्माणः

दुर्ग/ 21 जून।नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नगर निगम की टैक्स वसूली आमदनी को दोगुना करने एक अच्छी टीम का निर्माण।नगर निगम की आय बढ़ाने राजस्व विभाग की टीम लगातार टैक्स वसूली अभियान चलाकर करदाताओं के घर पहुँचकर टैक्स वसूली  किया जा रहा है।करदाताओं पर नोटिस का असर दिखने लगा है।नोटिस मिलते ही लोग टैक्स जमा करने निगम कार्यालय पहुँच रहे है।अब तो बदल ही जाएगी नगर की सूरत! पहली बार हुई रिकॉर्ड तोड़ टैक्स वसूली, दो दिन बाद एक ही दिन में 30 लाख की वसूली की गई।इस क्रम में आज अप्सरा टॉकीज़ के संचालक द्वारा आज निगम कार्यलय पहुँचकर 1049364  रुपये एवं इनके निजी मकान का 42994/- रुपये निगम कोष में जमा  किया गया। इस दौरान राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर मौजूद थे। इसी तरह अम्बे लॉज को पिछले 5 साल का बकाया राशि 277963/- के लिए नोटिस जारी किया गया।नोटिस मिलते ही सोमवार तक राशि जमा करने का आश्वासन दिया गया है। यदि उनके द्वारा टैक्स समय सीमा में  जमा नही किया गया तो निगम द्वारा  तालाबंदी की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। साथ ही पुलगांव कपड़ा मार्केट व्यापारी संघ से 25 जून 2024 को एक साथ टैक्स का भुगतान करने में सहमति बनी है। व्यापारी संध द्वारा नगर निगम दुर्ग के टैक्स वसूली अभियान का स्वागत कर  बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सभी कपड़ा दुकानदार एक साथ टैक्स का भुगतान करने में सहमत है। वही संपत्ति कर नही चुकाने वालो पर नगर निगम सख्त हो गई है।राजस्व विभाग द्वारा लगभग 236 करदाताओं के खिलाफ डिमांड बिल जारी किया गया है. ।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समय पर संपत्ति कर की वसूली के लिए सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर को निर्देश दिये है। निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बकाया टैक्स वसूली के लिए नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा अभियान अब गति पकड़ने लगा है।शहर के बड़े कारोबारियों से बकाया कर वसूली को लेकर उनके साथ ही बैठक की जा रही है। बैठक में ऐसे बकायादारों को जून में टैक्स का भुगतान कर छः प्रतिशत छूट का लाभ पाने प्रोत्साहित किया जा रहा है। बकाया टैक्स वसूली को लेकर पिछले पांच दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। जो निरंतर जारी रहेगा।कर्मवीर कर्मचारी आर.एस.आई रामखिलावन शर्मा, संजय मिश्रा,निशांत यादव,जलकार्य निरीक्षक राजूलाल चंद्राकर,सहायक राजस्व निरीक्षक बद्रीनाथ भीमगज,लवकुश शर्मा,बलदाऊ पटेल,लक्ष्य गोईर, अनिल करिहार,गुमान निर्मलकर,विनीत वर्मा,दीपक साहू,शिवा परिहार,विनोद उपाध्याय,रुपेश नायक,संजय सोनकर,पवन नायक,भूपत भारद्वाज,सत्येंद्र यादव,नरेंद्र मनहरे,मिथुन सोनवानी,गौकरण सोनी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations