छत्तीसगढ़ की तीनों लोकसभा सीटों में मतदान का समय...
देश के 13 राज्यों में आज दूसरे चरण का मतदान 88 सीटों में शुरू हो गया है. इसमें से छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी मतदान हो रहा है. तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल है. प्रत्याशियों की बात करें तो राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंद लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है. इसमें 35.47 प्रतिशत मतदान हुआ है.निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कांकेर में 39.38 , महासमुंद में 34.43 और राजनांदगांव में 32.99 प्रतिशत मतदान हुआ है.राजनांदगांव लोकसभा, महासमुंद और कांकेर के क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इसके साथ ही कुछ मतदान केंद्रों में वोटिंग समय कम की गई है. जिसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा

Facebook Conversations