आयुक्त प्रकाश सर्वे पहुँचे श्री धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर, ग्राहकों से की चर्चा,लोगो ने जताया विश्वास
त्वरित खबरे :

दुर्ग । 25 अगस्त 2022! 

नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे औचक निरीक्षण करने पहुँचे जलघर शॉपिंग कम्प्लेक्स धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर, औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राहकों से चर्चा की लोगो ने जताया विश्वास, दवाई लेने आए हितग्राहियो ने बताया कि योजना से मेरा पूरा परिवार खुश है कम कीमत में दवाई उपलब्ध मिलना,बहुत से पैसे बच जाते है किसका उपयोग और कामो में लगा देते है।श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ता जा रहा है। मेडिकल के संचालक से से दवाई के व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली एवं रजिस्टर की जांच करते हुए कहा कि दवाई खरीदने बाद ग्राहकों को बिल  अवश्य दे।मेडिकल स्टोर में दवाई खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने चर्चा में बताया कि मेडिकल में सस्ती और उच्च क्वालिटी की दवाइयां मिलने से हमारा विश्वास बढ़ा है और दवा की जरूरत होने पर हम धनवंतरी मेडिकल स्टोर की ओर रुख कर रहे हैं। कुछ ग्राहकों ने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के मेडिकल स्टोर निरीक्षण के दौरान चर्चा में बताया कि अच्छा हुआ जो शहर के बीच नया बस स्टैंड के सामने खुली है पहले हमें थोड़ी दूर दवाइयों के लिए तय करनी पड़ती थी परंतु अब हमारे नजदीकी स्थलों में भी धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुलने से सस्ती दवाई खरीदने की राह और आसान हो गई है। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रही है और यह सब संभव हुआ है श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के क्रियान्वयन से वर्तमान  दुर्ग में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 58 प्रतिशत छूट के साथ दवा मिल रही है और 251 प्रकार की दवाइयां विभिन्न वैरायटी में उपलब्ध है साथ ही 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व आदि मौजूद रहें

YOUR REACTION?

Facebook Conversations