प्लांट के पंप, मशीने एवं आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखने दिये निर्देश
राजनांदगांव 01 अपै्रल। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता जल सयंत्रगृह मोहारा एवं एनीकट का निरीक्षण कर जल भरान की स्थिति की जानकारी लिए, इसके अलावा 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट के 10 एचपी मोटर पंप मरम्मत कार्य का जायजा लेकर प्लांट में अतिरिक्त रखे पंप, मशीनों को दुरूस्त रख अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके को दिये।

आयुक्त गुप्ता आज जल सयंत्रगृह मोहारा का निरीक्षण किये जहॉ 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट के 10 एचपी मोटर पंप मरम्मत कार्य किया जा रहा था जिसे देख उन्हांेंने कहा कि मोटर जल्द मरम्मत कर चालू करे इसके अलावा प्लांट में अतिरिक्त रखे पंप को चालू रखे ताकि मोटर खराब होने पर तुरंत बदला जा सके। उन्होंने प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम से कहा कि प्लांट के सभी मशीनों को दुरूस्त रखे इसके अलावा एलम, ब्लीचिंग के अलावा अन्य उपयोगी सामाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखे। मशीने लगे स्थल पर ठंडा वातावरण के लिये कुलर लगावे, प्लांट के सभी कर्मचारी तीनों पाली में समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करे, गर्मी में पेयजल जैसे अति आवश्यक सेवा को ध्यान में रखते हुये किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे।
आयुक्त गुप्ता ने कहा कि कई क्षेत्रों में पानी कम आने की शिकायत प्राप्त होती है, इसके लिये शहर की सभी उच्च स्तरीय जलागार (टंकी) को पूरा भरे, वाल्वमेन वाल्व खोलने में कोताही न बरते, किसी प्रकार की कठिनाई पर उच्च अधिकारियों को अवगत करावे। उन्होंने मोहारा एनीकट के जल स्तर की जानकारी लेकर कार्यपालन अभियंता रामटेके से कहा कि जल स्तर कम होने पर मोगरा जलाशय से पानी लेने प्रक्रिया पूर्ण कर लेवे। इसके अलावा अमृत मिशन एवं निगम की टीम सामंजस्य बनाकर कार्य करे तथा पेयजल संबंधी पार्षदों एवं नागरिकों की समस्या का यथासंभव निराकरण करे। निरीक्षण के दौरान जल विभाग के लिपिक तुषार शुक्ला, जलसयंत्र गृह के लक्ष्मीकांत देवांगन एवं अमला उपस्थित था।

Facebook Conversations