आयुक्त ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा, इंदिरा सरोवर के सामने चोक नाली साफ कराये
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गर्मी को देखते हुये सुबह 7 बजे डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारी को दिये निर्देश

राजनांदगांव 19 मार्च। प्रातः कालीन सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता आज प्रातः लोहार पारा, भरकापारा, मठपारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण की कडी में आयुक्त गुप्ता भरकापारा एसएलआरएम सेन्टर पहुच सेन्टर प्रभारी से जानकारी लेकर हाजरी रजिस्टर की जॉच किये, उन्होंने निष्ठा हाजरी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश देते हुये कहा कि चुकि गर्मी का मौसम आ गया है, इसलिये सेन्टर के सभी कर्मचारी प्रातः 7 बजे पहुचे और डोर टू डोर कचरा संग्रहण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाईस देवे कि वे घर में ही कचरा पृथककरण करे और नियमित रूप से यूजर चार्ज देवे। इसके अलावा एसएलआरएम सेन्टर के कार्य का सुचारू संपादन करे, गीला सुखा कचरा अलग अलग कर गीला कचरा खाद बनाने पीठ में डाले, खाद बनने पर उसका विक्रय करे।

आयुक्त गुप्ता इंदिरा सरोवर के सामने पुराना स्टेट बैंक के पास चोक नाली को साफ कराकर चालू कराये, जिससे पानी का बहाव सुचारू रूप से चालू हुआ, साथ ही इंदिरा सरोवर का निरीक्षण कर सरोवर के चारों ओर साफ सफाई रखने कटीली झाडिया काटने के निर्देश दिये, तालाब में गंदगी नहीं फैलाने लोगों को समझाईस देवे, सरोवर के पास स्थित मंदिरों के आस पास साफ सफाई रखे, सरोवर के पास के नाला की सफाई कराने निर्देशित किये। उन्होंने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा से कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये, नाली नालों की नियमित सफाई करावे, नाली चोक होने की स्थिति निर्मित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, उप अभियंता अनूप पाण्डे, जिला समन्वयक एसबीएम देवेश साहू व कीर्तन साहू उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations