आयुक्त ने लिया शहर के आंतरिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा  सागर पारा एसएलआरएम सेन्टर में समय पर हाजरी नहीं भरने पर सेन्टर प्रभारी को नोटिस
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

हाजरी में अनियमितता पर वार्ड नं. 39 के सफाई ठेकेदार को नोटिस

राजनांदगांव 14 मई। निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता अधिकारियो के साथ वार्डो में मूलभूत सुविधा सफाई पानी का प्रतिदिन निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा ले रहे है। इसी कडी में आज सुबह उनके द्वारा शहर के आंतरिक क्षेत्र वार्ड नं. 39 व 40 में साफ सफाई व्यवस्था देख एक ओर जहॉ सागर पारा एसएलआरएम सेन्टर में समय पर हाजरी नही भरने पर वही दूसरी ओर वार्ड नं. 39 में सफाई मे लापरवाही बरत हाजरी में अनियमितता पर नराजगी व्यक्त करते हुये संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी दीपक अग्रवाल को दिये।

Image

सबसे पहले आज आयुक्त गुप्ता सागर पारा एसएलआरएम सेन्टर पहुॅच कचरा पृथककरण की जानकारी लिये, कचरे का ढेर देख प्रतिदिन पृथक पृथक करने सुखा कचरा का बंडल बनाने के निर्देश सेन्टर प्रभारी को दिये। उन्होने हाजरी रजिस्टर की जॉच किये, जॉच उपरांत समय पर हाजरी भरना नहीं पाया गया, न ही लाल पेन से अनुपस्थिति लगाना पाया गया, जिसपर नराजगी व्यक्त करते हुये सेन्टर प्रभारी को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी अ्रग्रवाल को दिये।

आयुक्त गुप्ता शहर के आंतरिक क्षेत्र सागर पारा, बासपाई पारा, चौखडिया पारा, हीरामोती लाईन, पठानपारा में साफ सफाई का निरीक्षण किये। उन्होंने सडक के साथ साथ गलियों में भी नियमित रूप से झाडू लगाकर कचरा उठाने के निर्देश दिये, इंदिरा नगर रोड नंदई चौक में कचरा डालने पर उसे प्रतिदिन उठाकर सफाई करने के निर्देश दिये। नंदई नाला में नालियों का पानी आने के कारण झिल्ली पन्नी, कचरा फसने पर चौखडिया पारा वैष्णव देवी मंदिर के पीछे नाला में जाली लगाने उप अभियंता तिलक राज ध्रुव से कहा, जिससे झिल्ली पन्नी व कचरा रूक जाये और उसे असानी से निकाला जा सके। वार्ड नं. 39 में सफाई में लापरवाही देख हाजरी रजिस्टर की जॉच करने पर हाजरी मेें अनियमितता पायी गयी, जिसपर नराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। आयुक्त गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में गंज पारा स्कूल में आहता निर्माण कार्य का जायजा लेकर कार्य की स्वीकृति की जानकारी लिये, उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लावे और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये स्कूल खुलने के पूर्व कार्य पूर्ण करावे। उन्होंने दोनो वार्डाे में स्वीकृत सीमेंट कांक्रिटिंग रोड व नाली निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा नही करने पर सम्पर्क कर कार्य जल्द कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण में वरिष्ट स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा, जिला समन्वयक एसबीएम देवेश साहू, प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations