आवाज और नाम का किया इस्तेमाल तो एक्टर करेंगे कानूनी कार्रवाई :
त्वरित खबरे :
30 जनवरी 2023
अमिताभ बच्चन के बाद अब साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth इन दिनों सख्त रवैया के साथ सोशल मीडिया में सामने आए हैं. हाल ही में एक्टर ने उनकी आवाज और फोटो का उपयोग करने वालों पर नकेल कसने का नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के मुताबिक, अब उनकी आवाज का कोई भी इस्तेमाल बिना इजाजत के नहीं किया जा सकता है.

सुपरस्टार Rajinikanth के वकील एस एलमभारती ने ये सार्वजनिक नोटिस जारी किया है. जिसमें एक्टर के व्यक्तित्व का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दीवानी और आपराधिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है. इसमें उनकी आवाज, छवि, नाम और दूसरे अजीब व्यवहार शामिल है. 

आमतौर पर यह देखने को आता है कि बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स की आवाज और फोटो का इस्तेमाल लोग निजी विज्ञापन के लिए भी करते हैं. इतना ही नहीं लोग इसकी परमिशन तक नहीं लेते. अपनी फोटो और आवाज का बेजा इस्तेमाल होने से रोकने के लिए स्टार्स ने मुहिम छेड़ दी है.

बता दें कि हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी फोटो और आवाज का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है और इसी तरह अब साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth ने अपने वकील के जरिए एक नोटिस जारी कर दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि उनकी आवाज और तस्वीर का उपयोग बिना अनुमति के अगर किसी भी विज्ञापन या निजी कार्य के लिए किया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations