आर्ट ऑफ लिविंग का स्नेह बंधन संपन्न प्रभा ठाकुर और किरण साहू का सम्मान
त्वरित ख़बरें -दीपमाला रिपोर्टिंग

     आर्ट ऑफ लिविंग परिवार राजनंदगांव द्वारा आयोजित  स्नेह बंधन " अपनो से अपनो का मिलन" बहुत ही हर्षोल्लास एवं प्रेम भाव से डॉ सरिता बाजपेयी जी के सानिध्य मे पुष्पांजलि पैलेस मे 1जून को संपन्न हुआ।

               स्नेह बंधन का शुभारंभ योग प्राणायाम के बाद पवित्र सुदर्शन क्रिया के साथ हुआ। तत्पश्चात् खेल खेल मे ज्ञान और ध्यान की बातों का आदान प्रदान हुआ।

डॉ सरिता बाजपेयी जी ने 5 सरल ज्ञान कुंजियों मे पूरा गीता का सार रख दिया।

डॉ सरिता ने स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक प्रगति मे आने वाली 9 प्रमुख बाधाओं का उल्लेख किया और उनका सारगर्भित उदाहरण और आसान निवारण भी बताया। उन्होंने आगे बताया की वर्तमान पल मे ही जीवन का सत्य और खुशी निहित है।

                   जीवन की क्षणभंगुरता और अस्तित्व की विशालता पर भी प्रकाश डाला गया। बहुत ही सरल रुचिकर और खेल मनोरंजन के साथ जीवन के गंभीर विषयों और परेशानियों पर भी सार्थक वार्तालाप

हुआ। सभी लोग अभीभुत और अचंभित हुए कि जीवन मे  आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रवाह से हम कठिन से कठिन परिस्थितियों मे भी समत्व और सत्व के साथ आगे निकल सकते है। सभी ने सकारात्मकता से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

                आर्ट ऑफ लिविंग परिवार  ने आगामी 10 जून से 15जून तक पुनः डॉ सरिता बाजपेयी जी के सानिध्य मे हैप्पिनेस प्रोग्राम का आयोजन पुष्पांजलि पैलेस मे किया है। सभी लोगों ने एक स्वर मे  संकल्प लिया की हम अपनो के जीवन मे खुशियाँ लाने के लिए  उक्त शिविर मे, 101 नये लोगों का पंजीयन करेंगे।

                   इस अवसर पर  ग्राम थानोद के  गोसेवक श्री किरण साहू को भजन गायन मे विशेष सेवा हेतु सम्मानित किया गया।

सुश्री प्रभा ठाकुर को भी  जिला शिक्षक समन्वयक बनने पर सम्मानित किया गया।

राजनंदगांव आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने डॉ सरिता बाजपेयी जी का आभार एवं सम्मान किया। रायपुर से आये समीर उपाध्याय ने अपने सुमधुर भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

         कार्यक्रम मे विशेष रूप से श्री हरजीतसिंह, महेंद्र सिंह बन्नोआना, ज्ञानचंद लालवानी, अशोक कोचर, एस के ओझा सर, चंदू भीमनानी, अमर लालवानी, अशोक जैन, श्यामचरण गुप्ता,नरेश परचानी,श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती करुणा यादव, श्रीमती माया गुप्ता, इंदुबैन ठक्कर, निमिषा, ठक्कर, खुशबू सोनी, पारुल नागवंशी, ज्योति पटेल,

अंजू सिंह, दीप्ति साहू, नेहा जोशी, एवं शहर के गण मान्य  लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम मे विशेष रूप से डोंगरगांव से इंदर साहू ने भी शिरकत की।

                 कार्यक्रम को सफल बनाने मे विनीता देवांगन, विवेक ठाकुर, शशांक सोनी, अनिल डुलानी,नरेश पंजवानी का योगदान सराहनीय रहा। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक अंब्रिक मोटलानी ने एक विज्ञप्ति मे दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations