आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी से अब तक 5 लोगों की मौत, सीएम साय ने की 133 जनसभाएं…
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर. प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 2 घंटे ही किया जाएगा. इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. लोकसभा के प्रचार में सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है. उन्होंने 16 मार्च को लगी आचार संहिता के बाद 71 दिनों में 133 सभाओं को संबोधित किया है. देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है. भीषण गर्मी से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations