रिसाली।वार्ड क्रमांक - 11 एवं 12 मरोदा सेक्टर, 13 एवं 14 मरोदा टैंक तथा वार्ड 15 मौहारी मरोदा के नागरिकों के लिये जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन आज 31 जुलाई दिन बुधवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के मध्यमां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर, मरोदा टैंक रिसाली मै आयोजित् किया गया है।जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देश एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ललित चन्द्राकर एवं जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन पर नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया रहा है। उक्त जन समस्या निवारण शिविर में नागरिक अलग-अलग समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अतः आपसे आग्रह है कि अपने-अपने वार्ड के नागरिकों को शिविर की न केवल जानकारी दे, बल्कि उन्हें मार्गदर्शन भी प्रदान करें। शिविर में कुल 10 काऊंटर बनाए गए है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations