आज दिव्य भजन संध्या...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाव : पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के अवतरण दिवस 13 मई के उपलक्ष्य मे आर्ट ऑफ लिविंग परिवार राजनंदगांव द्वारा दिव्य भजन संध्या का आयोजन पुष्पांजलि पैलेस लालबाग राजनंदगांव मे किया गया है।सुमधुर भजन संध्या मे विशेष रूप से आर्ट ऑफ लिविंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ सरिता बाजपेयी जी उपस्थित रहेंगी।सुमधुर सत्संग के साथ मेडिटेशन भी कराया जायेगा। सत्संग का समय रात्रि 7.30से 9बजे तक आयोजित है। सत्संग पश्चात प्रसादी भी रखा गया है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने उक्त भजन संध्या मे सभी शहरवासियों को सादर आमंत्रित किया है।उक्त जानकारी सत्संग संयोजक अंब्रिक मोटलानी ने एक विज्ञप्ति मे दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations