आईसीए ब्रांच की शिक्षा शाखा द्वारा आईटीआर फार्म विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
त्वरित खबरें/ रिर्पोटिंग निशा छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख

भिलाई/आईसीए ब्रांच की शिक्षा शाखा द्वारा आईटीआर फार्म विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन सीए भवन में किया गया सेमिनार के दौरान वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा आईटीआर e-filing और कठिनाइयों की जानकारी दी गई सेमिनार में वक्ता के रूप में सीए दीपांकर सम्मदार और सीए प्रभजीत सिंह जग्गी उपस्थित थे सेमिनार इंचार्ज पूरब बरढ़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि सीए छात्रों को आईटीआर फार्म की ई फीलिंग में आने वाली कठिनाइयों और बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने इस सेमिनार का आयोजन किया गया सीए दीपांकर सम्मदार  ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आईटीआर फाइनल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है इसके अलावा नौकरी पेशा के लिए फॉर्म 16 जो कि उनकी कंपनी द्वारा दिया जाता है और साथ ही टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट प्रूफ होना जरूरी है सीए प्रभजीत सिंह जग्गी ने बताया कि बहुत से लोग टैक्स बचाने के लिए कुछ टैक्स सेविंग निवेश करते हैं जो लोग यह दस्तावेज अपने नियोक्ता को तय समय में नहीं दे पाते उन्हें आयकर रिटर्न फाइल करने समय का प्रूफ देने की जरूरत होती है यह टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट प्रूफ पीपीएफ में निवेश की पासबुक, ईएलएसएस का सबूत, दान की रसीद, ट्यूशन फीस की रसीद आदि हो सकती है! कार्यक्रम में भिलाई व रायपुर ब्रांच के 200 से अधिक छात्र शामिल हुए!

YOUR REACTION?

Facebook Conversations