दुर्ग - भिलाई/ मामला सुपेला थाने का है जानकारी के अनुसार पिछले चार माह से उरला बांबे आवास सिकोला भाठा दुर्ग में निवास कर रही महिला से आधार कार्ड बनाने के नाम से रुस्तम बंजारे जो की कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम ढाबा का रहने वाला व्यक्ति है l पीड़ित महिला जो उरला बाम्बे आवास दुर्ग में निवास कर रही थी जिससे रुस्तम बंजारे ने महिला का आधार कार्ड गलत होने से बना कर देने को कहा, जिसके चलते महिला को से लगातार पैसे की मांग करने लगा महिला द्वारा मना करने पर भद्दी एवं अश्लील गालियां देने लगा साथ ही महिला के साथ छेड़खानी किया जिसकी शिकायत महिला ने मोहन नगर थाने में किया था l किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही थी, इस बीच महिला नेहरू नगर भिलाई में रहने लगी मोहन नगर पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर आरोपी के हौसले बुलंद थे, दिनांक 24 /9 /2023 को महिला अस्पताल से इलाज करवा कर घर वापस पैदल जा रही थी,आरोपी ने उसे देखा और गाड़ी में बैठने को कहा महिला द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा उसे जोर जबरदस्ती किया जाने लगा आरोपी द्वारा भद्दी एवं अश्लील गालियां देने लगा पीड़ित महिला ने अपने बचाव में जोर जोर से आवाज लगाई जिस डर से धमकाते हुए आरोपी ने कहा की पुलिस में अगर रिपोर्ट की तो जान से मार दूंगा ऐसा कहते हुए महिला का मोबाइल छीनकर उसे तोड़कर चकनाचूर कर दिया l बार-बार आरोपी द्वारा महिला को परेशान किए जाने के कारण से महिला ने सुपेला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई सुपेला थाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर एफ आई आर क्रमांक 796 / 23 अंतर्गत धारा 354, 294 दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया l महिला आरोपी के धमकी एवं भय से अपने निवास को छोड़कर अन्य जगह रहने को मजबूर है l
त्वरित खबरें / प्रहलाद दुबे प्रधान संपादक त्वरित खबरें अखबार

Facebook Conversations