आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा 78 नग पाव विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल कुल 14.04 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया :
त्वरित खबरे :

 दुर्ग 27 जनवरी 2023

कलेक्टर दुर्ग के निर्देश एवं उपायुक्त आबकारी, जिला-दुर्ग के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अवैध शराब धारण, विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर दिनांक 26.01.2023 को इन्दल सोनी आ. कृष्ण कुमार सोनी, उम्र- 36 वर्ष वार्ड क्रमांक 07 बोर चौक के पास अहिवारा में खड़े आरोपी की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 78 नग पाव विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल कुल 14.04 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया जाकर उक्त आरोपी को छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क, 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री नीलम स्वर्णकार,  रामानन्द दिवान,  भुवनेश्वर सिंह सेंगर, आबकारी मुख्य आरक्षक  प्रहलाद सिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक  विजय वर्मा तथा  देवप्रसाद पटेल मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations