टीवी एक्टर राजीव पॉल (Rajiv Paul) दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजीव पॉल ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने वेडिंग फोटो को शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें राजीव पॉल ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी के साथ रचाई थी। इस कपल ने साल 2012 में तलाक ले लिया था। अब तलाक के 10 साल बाद राजीव पॉल ने दूसरी बार शादी रचा ली है।
राजीव पॉल ने 52 की उम्र में रचाई दूसरी शादी
टीवी एक्टर राजीव पॉल ने पहली शादी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी संग रचाई थी। उनकी शादी करीब 14 साली तक चली। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब 52 साल की उम्र में एक बार फिर राजीव ने शादी रचा ली है। दुल्हें बने राजीव ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग की फर्स्ट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह दुल्हे के रूप में अपनी पत्नी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
शक्ल तो दिखाओ भाभी की
राजीव पॉल ने अपने वेडिंग फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘वो कहते हैं एक बार काटे जाने के बाद दूसरी बार शर्माते हैं, लेकिन ट्फिर भी..यह आजमाने के काबिल है...एक बार फिर सारे मन्नतें, रिवाजों और इतने सारे लोग शादी कर रहे हैं कोई करवा चौथ मना रहा है। खैर अब समय आ गया है, सभी के लिए खुशीयों का।’ राजीव की इस तस्वीर पर टीवी फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा तस्वीर में दुल्हन का सस्पेंस भी बना हुआ है। राजीव की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट बॉक्स में पूछ रहे हैं, ‘भाभी की शक्ल तो दिखाओ।’ राजीव ने इस पोस्ट में कहीं भी अपनी दुल्हन के बारे में कोई जानकारी पोस्ट नहीं की है। उनकी वाइफ इंडस्ट्री से हैं या नहीं ये भी पता नहीं चल पाया है।
एक्स वाइफ डेलनाज को बॉयफ्रेंड का प्रपोज मिलने के बाद अब राजीव ने की शादी
डेलनाज और राजीव पॉल दोनों 1993 में सीरियल परिवर्तन के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने 1998 में शादी कर ली। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2010 में दोनों अलग-अलग रहने लगे। शादी के 14 साल बाद 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसके अलावा कुछ समय पहले डेलनाज का उनके बॉयफ्रेंड पर्सी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की खबरें छाई रहीं। बता दें कि पर्सी, डेलनाज से 10 साल छोटे हैं। डेलनाज और पर्सी के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच खबरें आईं की पर्सी ने डेलनाज को प्रपोज भी किया।
डेलनाज ने लगाया था धोखे का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक डेलनाज ने राजीव पर धोखा देने का आरोप लगाया था। तलाक के बाद डेलनाज और राजीव बिग बॉस सीजन 6 के सेट पर आमने-सामने आए थे। उस वक्त डेलनाज ने कहा था कि उनके लिए राजीव के साथ एक ही छत के नीचे रहना बहुत मुश्किल था। अब जब राजीव ने दूसरी शादी रचा ली है तो अब देखते हैं क्या डेलनाज और उनके बॉयफ्रेंड पर्सी भी अपने रिश्ते को शादी का नाम देते हैं या नहीं?
Facebook Conversations