35 दिनों बाद कोरोना फिर से पुरानी स्थिति में पहुंच गया
त्वरित ख़बरें - 35 दिन बाद 100 से कम यानी 84 मरीज मिले, संक्रमण दर 3.4% आई

35 दिनों बाद कोरोना फिर से पुरानी स्थिति में पहुंच गया है। मंगलवार को 84 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे मात्र 6 अधिक 90 मरीज 4 जनवरी को मिले थे। उसी दिन से जिले में तीसरी लहर ने तेजी पकड़ी थी। यहीं से रोज मिलने वाले नए मरीजों के आंकड़े एक दिन पहले मिले नए मरीजों के आंकड़ों को तोड़ने लगे थे। मंगलवार को जिले की संक्रमण दर भी 3.5% तक आ गई है। 2355 संदिग्ध सैंपलों की जांच में मात्र 84 संक्रमित मिले। मंगलवार की एक मौत भी हुई है।

दुर्ग जिले में एक्टिव मरीज अभी भी 1000 के पार
जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अभी भी 1000 से ज्यादा है। मंगलवार तक के आंकड़ों अनुसार एक्टिव मरीज 1118 हैं। दो दिन पहले 5 फरवरी को एक दिन के लिए यह 1000 से कम 971 हो गई थी। उसके बाद से फिर बढ़ते हुए 1000 के पार गई।

14 जनवरी के बाद से ही घटती गई संक्रमण की दर
तीसरी लहर में जिले में सबसे ज्यादा 4966 एक्टिव मरीज 14 जनवरी को थे। 27 जनवरी को तीसरी लहर की शुरूआत हुई थी। एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 39 थी। 14 जनवरी के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या निरंतर घटती गई और 1000 तक पहुंच गई है।

फरवरी के 8 दिन में 27 की कोरोना से हो चुकी है मौत
फरवरी के 8 दिन में जिले के 27 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। तीसरी लहर में इतने कम दिनों में इतनी ज्यादा मौतें फरवरी में ही हुई है। तीसरी लहर के आकड़ों को देखें तो इस दौरान 79 लोगों की मौत हो चुकी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations