23 जून को साय कैबिनेट की बैठक, स्वास्थ्य, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बन सकती है रणनीति
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़, सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 23 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में वित्त, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, कृषि क्षेत्र के लिए नई योजनाओं और किसानों को राहत देने वाले प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा सड़क, पुल, शहरी विकास और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक में वित्तीय प्रबंधन, विभागीय बजट आवंटन और लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जा सकती है। आगामी महीनों में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की दिशा तय करने के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हालांकि, बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में सरकार की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक निर्णयों और घोषणाओं पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations