16 साल की उम्र में वेट्रेस का काम करती थीं Nora Fatehi, बताया कितना मुश्किल है ये काम ..
त्वरित खबरे

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो स्टार वर्सेज फूड में नजर आईं. यहां नोरा फतेही ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. नोरा ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वे वेट्रेस (waitress) का काम करती थीं. 

नोरा फतेही ने बताया कि जब वो टीनएजर थीं तब कनाडा में वेट्रेस का काम किया करती थीं. नोरा ने इस काम को बेहद चैलेंजिग बताया. एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने 16 साल की उम्र से 18 साल तक वेट्रेस का काम किया था 

नोरा ने कहा- वेट्रेस होना काफी मुश्किल है. इसके लिए आपको तेज होना चाहिए, आपके पास कम्यूनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी, अच्छी मेमोरी का होना बेहद जरूरी है.कभी कभी कस्टमर मतलबी हो सकता है ऐसे में आपको उस सिचुएशन को संभालना आना चाहिए.''लेकिन हां, ये पार्ट टाइम काम था, जिससे मैं पैसा कमा रही थी. मेरे ख्याल से कनाडा का ये कल्चर है. वहां हर किसी के पास काम है. आप स्कूल जाते हो,उसी दौरान आप काम भी करते हो.''


  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations