भारत और इस्राइल ने एक-दूसरे के कोविड-19 वैक्सीन के सर्टिफिकेट को मान्यता देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की इस्राइल के विदेश मंत्री याएर लापिड के साथ हुई बातचीत के दौरान लिया गया। जयशंकर इस समय इस्राइल के दौरे पर गए हुए हैं।
राजस्थान सरकार के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट हैक
राजस्थान सरकार के प्रचार की जिम्मेदारी संभालने वाले सूचना जनसंपर्क निदेशालय (DIPR) का ऑफिशियल ट्विवटर हैंडल रविवार देर रात हैक कर लिया गया। अकाउंट का नाम एलन मस्क कर दिया और स्पेस क्राफ्ट की तस्वीर लगा दी गई। सोमवार सुबह अफसरों को इसके बारे में पता लगा तो हलचल शुरू हुई। आईटी एक्सपर्ट ने थोड़ी देर में अकाउंट को रिकवर कर लिया। हैकर ने अभी सिर्फ फोटो ही बदला था। कंटेंट में किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं की थी। अब सोशल मीडिया अकाउंट्स के सिक्योरिटी फीचर्स को लेकर रिव्यू किया जा रहा है।