इस साल होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है,होलिका दहन के लिए सोमवार रात को ही शुभ मुहूर्त जाने.... तिथि एवं समय

त्वरित ख़बरें - भारती यादव सिटी रिपोर्टर
होलिका दहन... मुहूर्त आज रात 12.48 से 2.48 बजे तक; पुलिस की टीम करेगी पेट्रोलिंग

इस साल होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। जिसे ध्यान में रखकर संशय की स्थिति को दूर करने त्वरित ख़बरें ने पंडितों से चर्चा किया। मिथलेश शर्मा अर्जुन्दा, तोरण शर्मा कुरना कांकेर, नारायण प्रसाद बालोद सहित अधिकांश पंडितों का कहना है कि देव पंचांग के अनुसार 7 मार्च को होलाष्टक समाप्त होगा। होलिका दहन के लिए सोमवार रात को ही शुभ मुहूर्त है हालांकि 12 बजे के बाद होने की वजह से तिथि मंगलवार पड़ रहा है लेकिन लोग इसे सोमवार रात ही मानकर होलिकादहन करेंगे।


अधिकांश गांवों में आज रात को होलिकादहन हो जाएगा। जिसके बाद होली पर्व मंगलवार और बुधवार दोनों दिन मनाई जाएगी। होलिका दहन पर गुरु और शुक्र के योग बन रहे हैं। प्रात: कालीन गोचर में गुरु और शुक्र का मीन राशि में धन भाव में होने से शुभ योग बना रहा है। इस लिहाज से 6 मार्च की रात को होलिका दहन और 7 व 8 मार्च को होली खेली जाएगी।

6 मार्च को शाम 4.17 बजे तक चतुर्दशी है। इसके बाद पूर्णिमा है। 6 मार्च को रात व्यापिनी पूर्णिमा होने से इसी दिन होलिका दहन का योग बन रहा है, लेकिन मघा नक्षत्र और सिंह राशि की भद्रा होने से भद्रा मृत्यु लोक में प्रभावी है। जिसके चलते शाम 4.17 बजे तक होलिका दहन कर पाएंगे। यदि ऐसा संभव न हो तो 8 सरसों के तेल के दीपक होलिका के चारों ओर जलाकर होलिका दहन करें। रात 12.48 से 2.48 के मध्य भद्रा पुच्छ का काल होने से होलिका दहन कर उपाय कर सकते हैं।

समिति की बैठक में कहा- भाईचारे के साथ मनाएं पर्व
होली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय में शनिवार शाम को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमंे एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, एसडीएम शीतल बंसल, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, नायब तहसीलदार चांदनी देवागंन, टीआई नवीन बोरकर व शहर के लोग शामिल हुए। होली एवं मुसलमान समुदाय का शब्बे बरात का कार्यक्रम 8 मार्च को है। एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि असमाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर उचित कार्रवाई की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बने रहे।

महिला कमांडो को शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी
ग्रामीण क्षेत्र में किसी प्रकार की विवाद को सुलझाने के लिए महिला कमांडो को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस की 25 से ज्यादा टीम 7 से 8 मार्च के बीच शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेगी। एसपी ने शनिवार को महिला कमांडो प्रमुख पद्मश्री शमशाद बेगम व पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर होली पर्व में शांति बनाए रखने सहयोग करने की अपील किया है। अगर गांव स्तर मंे मामला सुलझ नहीं रहा है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने कहा गया है।