नार्थ जोन पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

त्वरित ख़बरें : रायपुर ब्यूरो प्रमुख प्रिया शर्मा

नार्थ जोन पुलिस की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें जोन के समस्त राजपत्रित अधिकारी, उरला एवं पंडरी अनुभाग के थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना तथा अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का उद्देश्य केवल अपराध दर्ज करना नहीं, बल्कि उसे रोकना भी होना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने विजिबल पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हो सके।

बैठक में बैंकों, एटीएम और अन्य वित्तीय संस्थानों की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की चोरी या धोखाधड़ी की घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही रात्रि गश्त को और अधिक सघन एवं प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा की गई। पुलिस उपायुक्त ने रात्रि गश्त में बल बढ़ाने और नई गश्त प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति लगातार बनी रहे।

असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और