24 फरवरी 2023
दिनांक 22 /2/23 को ग्राम मलपुरी विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 321 मरीजों का जांच व उपचार किया गया जिसमें ब्लड प्रेशर के 29 व डायबिटीज के 24 तथा 20 गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार टीबी हेतु कुल 20 जांच, चर्म रोग हेतु 18 मरीजों की जांच व उपचार, 35 लोगों का आंख जांच व उपचार, 154 लोगों का मुख्य जांच, 155 से अधिक लोगों का रक्त जांच, 20 किशोरी बालिकाओं का जांच व स्वास्थ्य की जानकारी दी गई
सरपंच मलपुरी राम नारायण साहू द्वारा शिविर में सहयोगी मितानिन व स्वास्थ्य टीम को सम्मान किया गया जिसमें ग्राम के उपसरपंच ओम प्रकाश वर्मा तथा पंच यशवंत वर्मा तथा विशेष सहयोगी राजेंद्र वर्मा उपस्थित थे। डॉ डी पी ठाकुर खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन एव राजेन्द्र वर्मा के सहयोग में शिविर आयोजित किया गया जहाँ डॉ अनुपम कवर स्त्री रोग वेशेषज्ञ, डॉ सुरेंद्र वर्मा, डॉ थनेंद्र साहू ग्रामीण चिकित्सा सहायक, सुधाकर मिश्रा, बी एल माहेश्वरी एवं अन्य हेल्थ स्टाफ उपस्थित रहे और शिविर में सहयोग किया गया।