राजनंदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुर्सीटिकुल में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगजीत सिंह भाटिया लक्की पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो, अध्यक्षता भुनेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ छुरिया, विशेष अथिति ह्रदय चंद्रवंशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दीनदयाल साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष कलडबरी साहू संघ, किसून साहू जनपद सदस्य, गोपाल साहू मंडल अध्यक्ष कुमर्दा शामिल हुए। इस अवसर पर भाटिया ने पूजा-अर्चना कर जय श्रीराम घोष के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा, श्री रामायण हमें सीखता है कि मर्यादित रहकर अपने जीवन में अपने लक्ष्य और उद्देश्य की पूर्ति किस तरह से किया जाए। अपने जीवन में सदाचार, सद्गुण को समाहित कर आप हम सभी अपने जीवन में उच्च मापदंडों का पालन करते हुए अपने-अपने सपनों को साकार करें। मैं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी से यही प्रार्थना करता हूं खु¸र्सीटिकुल के समस्त ग्रामीण सदैव आनंदमय, सुखमय जीवन-यापन करें। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का इस ग्राम पर सदैव आशीर्वाद और अनुकंपा बनी रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भुनेश्वर साहू ने कहा कि हम सभी को अपने समाज को संगठित कर शिक्षा और धर्म की शिक्षा माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त और मजबूत बनाकर सभी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए धार्मिक आयोजन समय के अनुरूप होते रहना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांता साहू मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा छुरिया, टीकम साहू युवा भाजपा नेता, केशव साहू, लखन, जीवन, रोहित कुमार, गैंदराम, गिरिवर साहू, पारस भंडारी, सनत रावटे, संतोष साहू, पूना राम, आयोजन समिति के सदस्य खुर्सीटिकुल के ग्रामवासी उपस्थित थे।