उसरीबोड़ में 6 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह

त्वरित खबरे-

राजनांदगांव। ग्राम उसरीबोड़ में परमपिता परमेश्वर, कुल देवी देवता एवं पूर्वजों की असीम अनुकंपा से भगवान श्री कृष्ण चंद जी की असीम कृपा एवं स्वर्गीय श्रीमती खुमन बाई साहू की वार्षिक श्राद्ध एवं स्मृति में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का 6 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति के थान सिंह साहू प्रधान पाठक ने बताया कि प्रवचन कर्ता पंडित श्री होमेंद्र प्रसाद दुबे जी (ग्राम सुरगी) राजनांदगांव होंगे। परायणकर्ता वेद प्रकाश दुबे होंगे। कार्यक्रम के तहत 6 जनवरी को गौकरण, वेदी पूजन, कलश यात्रा, 7 जनवरी कथा प्रारंभ, परीक्षित वाराह अवतार, 8 जनवरी सती चरित्र, ध्रुव कथा ,भरत कथा, 9 जनवरी प्रहलाद कथा, समुद्र मंथन, 10 जनवरी श्री कृष्ण जन्मोत्सव, रामावतार 11 जनवरी कंस वध, रुखमणी विवाह, 12 जनवरी सुदामा चरित्र, 13 जनवरी परीक्षित मोक्ष ,भागवत चढौती, 14 जनवरी को गीता हवन, पूर्णाहुति, तुलसी वर्षा के साथ समापन होगा। कथा प्रसंग प्रतिदिन दोपहर 12 से 5 तक किया जाएगा।उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।