*शांतिनगर वार्ड नं.10 में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का समापन*

त्वरित खबरें / मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद पूर्णिमा नागदेवे * ने विजेता टीम प्रथम एवं द्वितीय को इनाम देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,एवं आयोजन कर्ता अध्यक्ष- दया यादव

राजनांदगांव- महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं.10 में *स्व.हार्दिक पटेल एवं मोहित पटेल जी* के स्मृति में *शांतिनगर कप 2022* का आयोजन किया गया था, 

जिसका प्रारम्भ 16/12/2022 को वार्ड पार्षद माननीय पूर्णिमा नागदेवे के मुख्यात्तीय में किया गया,जिसमे राजनांदगांव शहर के विभिन्न वार्डो की टीमो ने भाग लेकर अपना प्रर्दशन किया,वार्डवासियों द्वारा खिलाड़ीयो का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाया गया।

आज दिनाँक 25/12/2022 को फाईनल टीमो में बसन्तपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इनाम प्राप्त किया, वही शांतिनगर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर इनाम प्राप्त किया,

*मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद पूर्णिमा नागदेवे * ने विजेता टीम प्रथम एवं द्वितीय को इनाम देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,एवं आयोजन कर्ता अध्यक्ष- दया यादव ,उपाध्यक्ष- मंसूर खान, कोषाध्यक्ष- डोमन पटेल , सचिव- सोहेब खान जी,महासचिव-बिट्टू खान,गुलशन वर्मा  को बधाई एवं मंगलकामनाये दी,एवं प्रति वर्ष ऐसा भव्य खेल आयोजन समिति द्वारा किया जाय तथा वार्ड को प्रगति पर हम सभी लेकर जाए ऐसी कामना की गई,

 जिसमे मुख्य रूप से हेमंत राजपूत ,पिंकू खान ,कादिर खान ,दीपेश शेंडे ,दद्दू वर्मा ,अभिषेक यादव ,पिंटू वर्मा ,देवेश वैष्णव , ढालू भाई, विष्णु वैष्णव ,शत्रुघ्न यादव ,कैलाश वर्मा , सोनू वर्मा ,किशन सिन्हा ,वार्ड के सभी संम्मानितगण उपस्थित रहे।