अप्रैल 29 रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी दो सगी बहनों के साथ बलात्कार किया। उन्हें बचाने के लिए आई अम्मी से भी उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यही नहीं, आरोपी ने अपने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू आजाद बस्ती की है। यहां रहने वाला आरोपी एक गैराज में मोटर मैकेनिक का काम करता है। उसके घर में दो बहने हैं। बड़ी बहन की आयु 19 वर्ष है, जबकि छोटी 16 वर्ष की है। इसके अतिरिक्त, घर में उसकी माँ -बाप भी रहते हैं।