आदिवासी युवाओं को फोर्स में भर्ती के लिए किया जागरूक

त्वरित खबरे

भिलाई १९ अप्रैल 

रावघाट सहित कांकेर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवानों ने स्थानीय युवाओं को पुलिस व सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष अभियान में जवानों ने युवाओं को पुलिस व फोर्स में भर्ती होने की प्रक्रिया के बारे में समझाया।

साथ ही शारीरिक व चिकित्सा मानकों के बारे में जानकारी देते हुए प्रतिदिन तैयारी करने के बारे में सुझाव दिए। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भविष्य में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों को चलाने का आग्रह किया। साथ ही जरूरी टिप्स भी दिए।