सद्गुरुदेव डॉ नारायण दत्त श्रीमाली जी के अवतरण पर्व

त्वरित खबरे

भिलाई १६ अप्रैल शिवनाथ नदी के किनारे बसा हुआ ट्विनसिटी स्वरूप में भिलाई इस्पात सिटी रेलों के उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ है व बहुसंख्यक वर्ग को जीवन यापन के साधन  देने में भिलाई सर्वश्रेष्ठ है  ! शैक्षणिक व खेल रूप में सर्वोत्तम होने के फलस्वरूप इसे मिनी इंडिया भी कहते हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश में महामाया कि चैतन्य तपोभूमि भिलाई में तीर्थ स्वरूप में उवसाग्घरम पाशर्व, जैन तीर्थ, बम्बलेश्वरी, सिया देवी, गंगा मैया, शक्ति स्थल दिव्यतम चैतन्य रूप में आस्थामय है !!

सर्व स्वरूप में आध्यात्मिक देवभूमि पर सद्गुरुदेव डॉ नारायणदत्त श्रीमाली जी के अवतरण पर्व को पूर्ण आत्मीय भाव से संपन्न करने में निश्चित रूप से साधक निखिल में चेतनाओं से अभिभूत हो सकेंगे ! जन्मोत्सव पर सपरिवार आगमन से आने वाले वर्ष के प्रथम सूर्यग्रहण महापर्व की चेतना को पूर्णता से सद्गुरु द्वारा आत्मसात कर सकें इस हेतु यज्ञ हवन स्वरूप साधनायें संपन्न होगी जिससे जीवन की विषमतायें, संताप, पितृ, प्रेत, पिशाचदोष शत्रुविहीन जीवन बन सकेगा !! साथ ही साधना रुपी कर्म व आस्था का पूर्णरूपेण श्रेष्ठतम लाभों के रूप में वृद्धि हो सकेगी व सांसारिक गृहस्थ जीवन पूर्ण रूपेण निडर निर्भीकमय कुबेर लक्ष्मीयों स्वरूप बन सकेगा !!

सूर्य तेजस्वीमय क्रियाओं की प्राप्ति हेतु शिव सिद्धि योग युक्त अनुराधा नक्षत्र दिवस 19-20-21 अप्रैल को शिविर स्थल  दशहरा मैदान हुडको भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ सद्गुरु निखिल आत्मशक्ति जाग्रत महोत्सव को पूर्णरूपेण देवशक्तियों स्वरूप जीवन में

 स्थितियां स्थापित कर सके ! सदगुरुदेव श्री कैलाशचन्द्र श्रीमाली जी योगासन प्राणायाम ध्यान चेतना मंत्र जप यज्ञ युक्त शिवशक्ति महामृत्युंजय व महामाया धन लक्ष्मी प्राप्ति हेतु साधना दीक्षाएं प्रदान करेंगे !!अतः अपने इष्ट के जन्मोत्सव पर्व को आनंदोत्सव स्वरूप में संपन्न करने से निश्चित रूप से विष्णु- नारायण शक्ति स्वरूप धनलक्ष्मी, अखंड सुहाग, सौभाग्य, कार्य, व्यापार पुत्र पौत्र सर्वसुख वृद्धि मय श्रेष्ठ स्थितियां निर्मित हो सकेगी !! गुरुजी के साथ जोधपुर से भरत उपाध्याय, रोहित साव,अरुण मिश्रा, 

कार्यक्रम के संयोजक सोमेश कुमार त्रिवेदी जी ने जानकारी दी क्रम में मुख्य रूप से सोनिया निखिल, तमेसा यादव, योगेन्द्र देशमुख, कुलेश्वर यादव, डॉक्टर धनेश्वर कुर्रे, हेमा साहू, भेजूं निषाद, भूषण साहू, राजेंद्र, विवेक  शर्मा, कृष्णमूर्ति यादव, छवि देशमुख, कोमल देशमुख, रश्मि त्रिवेदी, रश्मि तिवारी, निकी , तरा, मयूरी, सुखदेव निषाद, उत्तम साहू, इत्यादि