भिलाई - दूसरी अंतर विभागीय सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में भिलाई के हॉकी खिलाड़ी एसपीएसबी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 23 से 30 मार्च के बीच नई दिल्ली स्थित नेशनल स्टेडियम में हॉकी इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। टीम गठित करने के लिए 16 मार्च को पंत स्टेडियम में चयन स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें 18 खिलाड़ी चुने गए।
इनका कोचिंग कैंप 17 से 20 मार्च तक चला। चयनित खिलाड़ियों में पूजा भट्ट, ममता भट्ट, काजल राठौर, देवश्री, अनुराधा, पायल, मनीषा धवल, शिवांगी, दीप्ति, पूजा, ज्योति, आरती कश्यप, मयूरी राय, करिश्मा, अनिमा, एकता, राधा नेगी और खुशबू शामिल हैं। टीम के कोच सुदर्शन सिंह हैं। टीम के प्रबंधक बीएसपी के सहायक प्रबंधक डेनिस क्रिस्टी हैं।
इंटर स्टील प्लांट स्पर्धा आज से जमशेदपुर में : इधर एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट हॉकी चैम्पियनशिप 25 मार्च तक होगी।