पीस ऑडीटोरियम में शिव ध्वजारोहण कर मनाया गया 86वी शिव जयंती पर्व

त्वरित ख़बरें - नई अनुभूति की नई दिशा अभूतपूर्व झांकी का आज अंतिम दिन ( 2 मार्च)

  भिलाई,1 मार्च 2022:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा वैशाली नगर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष एवं महाशिवरात्रि महोत्सव लोक आंगन परिसर में “नई अनुभूति की नई दिशा” भव्य अभूतपूर्व झांकी के चौथे दिन उमड़ा जन सैलाब।

प्रदर्शनी में  सूट बूट में चिंटू नामक बालक जगह जगह अपना इस शिवरात्रि पर जीवन परिवर्तन एवं राजयोग मेडिटेशन को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दे रहा है।
  झांकी सर्व के दर्शनार्थ नि:शुल्क आज अंतिम दिन संध्या 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक रहेगी।
इस अवसर पर गुरुवार 3 मार्च से नि:शुल्क दस दिवसीय शांति व शक्ति अनुभूति शिविर मन कि शांति जीवन की शक्ति राजयोग शिविर प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक एवं संध्या 7:30 से 8:30 बजे तक लोकांगन परिसर में रहेगा।