राजनांदगांव (बागनदी)- अवैध कबाड़ से से लदी ट्रैक को पुलिस ने किया जप्त ! 11 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त ! प्रशानिक कार्यवाही से कबाड़ियों में मचा हड़कंप।।

राहुल ओझा- ब्यूरो प्रमुख/राजनांदगांव


अवैध कबाड़ कारोबारियों के विरुद्ध थाना बागनदी की प्रभावी कार्यवाही ।

कबाड़ सामग्री एवं ट्रक सहित कुल ₹11,50,000 की संपत्ति जप्त ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना बागनदी द्वारा जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.06.2026 को थाना बागनदी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक लीलैंड 16 चक्का ट्रक वाहन क्रमांक CG 04 JD 6297 में बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री परिवहन की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में साइकिल कटिंग, लोहे की चादरें, विभिन्न आकार के सरिया एवं नट-बोल्ट सहित अन्य कबाड़ सामग्री पाई गई। उक्त सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रक एवं कबाड़ सामग्री को जप्त किया गया। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹11,50,000 (ग्यारह लाख पचास हजार रुपये) है।वाहन चालक अतुल मिश्रा, पिता ललन प्रसाद मिश्रा, उम्र 55 वर्ष, निवासी दमोह नाका, इमली पेड़ के पास, थाना एवं जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) को पूछताछ किया गया जो राजनांदगांव छ0ग0 से कबाडी सामान भरकर नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताया  जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।