गायत्री विद्या मंदिर में बच्चों का तिलक वंदन कर शाला प्रवेशोत्सव मनाया...

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

गायत्री विद्या मंदिर में बच्चों का तिलक वंदन कर शाला प्रवेशोत्सव मनाया...

राजनांदगांव। गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) कंचनबाग में नये शिक्षण सत्र के प्रथम दिवस शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर शाला में विशेष सजावट किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती के तैलचित्र में पुष्पांजली अर्पित किया गया। शालेय प्रार्थना के पश्चात् बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शाला की वरिष्ठ शिक्षिका  नैनी शुक्ला ने विक्रमादित्य और कवि कालीदास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रतिभा का संबंध शरीर से नहीं अंतर्मन से है।  रमा तिवारी ने बच्चों की शाला के अनुशासन से अवगत करवाया।  चेतना साहू ने कविता के माध्यम से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्तव, उपप्राचार्य  तामेश्वरी साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को नये शिक्षण सत्र की बधाई दी।