किरायेदार सत्यापन हेतु मकान मालिकों को निर्देशित किया गया – बाहरी व्यक्तियों की जानकारी अनिवार्य रूप से पुलिस को देने की हिदायत...

त्वरित खबरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

सशक्त एप के माध्यम से 155 वाहनों की जांच – 01 चोरी एवं 04 संदिग्ध मोटर सायकल बरामद...

दुर्ग :  जिला दुर्ग में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 20.02.2026 को भिलाई नगर जोन अंतर्गत संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया, स्मृति नगर क्षेत्र में 290 मकानों की तलाशी ली गई। बाहरी राज्यों/जिलों से आकर किराये से निवास कर रहे 25 व्यक्तियों का फिंगर प्रिंट एवं सत्यापन किया गया।सशक्त एप के माध्यम से कॉलोनी परिसर में खड़े 155 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 05 दोपहिया वाहन संदिग्ध पाए गए। विधिवत जांच के दौरान थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 332/2025 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई हीरो होंडा मोटर सायकल क्रमांक CG-07-AC-8651 बरामद की गई। शेष 04 संदिग्ध मोटर सायकल सत्यापन हेतु थाना लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक तत्वों की पहचान, चोरी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं किरायेदार सत्यापन सुनिश्चित करना था।

घटनास्थल :

दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया, स्मृति नगर क्षेत्र, भिलाई, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

चोरी प्रकरण में संलिप्त आरोपी की पतासाजी जारी।

जप्त सामग्री :

1. हीरो होंडा मोटर सायकल क्रमांक CG-07-AC-8651 (चोरी गई)

2. 04 नग संदिग्ध दोपहिया वाहन

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय कुमार यादव, थाना प्रभारी स्मृति नगर निरीक्षक राजेश साहू, थाना वैशाली नगर, थाना अण्डा, थाना अजाक, रक्षा टीम एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। संयुक्त टीम द्वारा समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किरायेदार सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं तथा बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।