आपरेशन विश्वास अभियान में मिली सफलता....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

 *आपरेशन विश्वास अभियान में मिली सफलता* 

* *आरोपी से जप्त किया गया, 49 नग पीवा शराब कीमती 4900 रूपये* *बिकी की रकम 3000/- रू. एवं अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल* *जुमला कीमती 27900/- रू. को किया गया जप्त* 

* *आबकारी एक्ट में आरोपी को किया गया गिरफ्तार* 

                   -0-

            दिनांक 11.01.2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम गोता का *खेलू प्रसाद मारकंडेय अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक सीजी-07/बीव्ही-0793* से ग्राम हरदी तालाब के पास ग्राम *गोला माटरा जाने की मेन रोड से जा रहा है।* 

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम व्दारा संबंधित स्थान में रेड कार्यवाही कर *खेलू प्रसाद मारकंडेय उम्र 60 साल साकिन ग्राम गोता थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग को पकड़ा जाकर मोटर सायकल की विधिवत् तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे देशी मसाला शोले शराब 49 नग पौव्वा देशी मसाला मंदिरा, 8.820 बल्क लीटर कीमती 4,900 रूपये, एवं नगदी रकम 3,000 रूपये कुल कीमती 7,900 रूपये एवं मोटर सायकल कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला कीमती 27,900 रूपये* मिला जप्त कर आरोपी को थाना *नंदिनी नगर के अप.क.-10/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार* किया गया। मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 *गिरफ्तार आरोपी* 

खेलू प्रसाद मारकण्डे, 60 वर्ष

ग्राम गोता थाना नंदिनी नगर