ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

* *ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता।* 

* *अमलेश्वर के ग्राम जामगांव एम का मामला* 

* *आरोपी के निवास से 1.300 कि.ग्रा. गांजा 65000/- रू एवं गांजा बिक्री की रकम 12950/-  किया गया जप्त* 

* *आरोपी को नारकोटिक एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

दिनांक 05.01.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सोनई प्रजापति निवासी जामगांव एम थाना अमलेश्वर *अपने घर में पलंग के उपर अवैध रूप से धनलाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा है ।* 

उक्त सूचना पर तत्काल संदेही के घर की घेराबंदी कर पकड़ा गया । संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम *सोनई प्रजापति  उम्र 62 साल निवासी ग्राम जामगांव एम* थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग छ.ग. का रहने वाला बताया गया ।  संदेही के घर की विधिवत तलाशी लेने पर घर के अंदर *पलंग उपर एक कपड़ा का थैला सफेद लाल कलर के थैला में गांजा 1.300 कि.ग्रा कीमती 65000/- रू. तथा गांजा बिक्री का नगदी रकम 12,950/- रूपया  कुल 77950/-रू* विधिवत जप्त कर  आरोपी सोनई प्रजापति को थाना *अमलेश्वर  के अपराध कमांक 003/2026 धारा 20ख, 27 क नारकोटिक एक्ट* में  गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलेश्वर बसंत कुमार बघेल, उप निरी० डी०डी० वर्मा, आर० कुलेश्वर साहू क्रमांक 1237, आर0 गौकरण बघेल क्रमांक 1705, आर0 1785 गौर सिंह राजपुत एवं एसीसीयू की विशेष भूमिका रही।

 *गिरफ्तार आरोपी* 

सोनई प्रजापति  उम्र 62 साल निवासी ग्राम जामगांव एम थाना अमलेश्वर